हमारे अन्य ट्रस्ट

दिव्य योग मंदिर (ट्रस्ट) -

हरिद्वार की पवित्र भूमि एवं पतित पावनी माँ गंगा के तट पर, विलक्षण प्रतिभा के धनी एवं ब्रह्मनिष्ठ, तितिक्षु संन्यासी, परम पूज्य स्वामी कृपालु देव जी महाराज ने सन् 1932 में विश्व ज्ञान मंदिर की स्थापना की, जो बाद में कृपालु बाग आश्रम के नाम से विख्यात हुआ। कृपालु बाग आश्रम स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान रास बिहारी बोस जैसे क्रान्तिकारियों की शरणस्थली रहा। 5 जनवरी 1995 को पूज्यपाद योगऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज एवं श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण की महाराज ने पूज्य स्वामी शंकरदेव जी महाराज के संरक्षण में इसी आश्रम से दिव्य योग मंदिर (ट्रस्ट) की स्थापना कर जनसेवा कार्य प्रारम्भ किया। वर्तमान में कृपालु बाग आश्रम में निःशुल्क ओ. पी. डी. तथा औषधि विक्रय केन्द्र का संचालन किया जा रहा है। दिव्य योग मंदिर (ट्रस्ट), वर्तमान में समस्त आयुर्वेदिक सेवाओं का संचालन कर रहा है।

पतंजलि योगपीठ (ट्रस्ट)-

योग को विश्व पटल प्रतिष्ठापित करने, योग की वैदिक परम्परा के अध्ययन व उस पर वैज्ञानिक अनुसंधान करने तथा साथ ही योग की सम्पूर्ण गतिविधियों व विविध प्रकल्पों को अनुशासित रूप से संचालित करने हेतु 4 जनवरी सन् 2005 को परम पूज्य योगऋषि श्री स्वामी रामदेव जी महाराज की प्रेरणा से दिल्ली में पतंजलि योगपीठ (ट्रस्ट) की स्थापना की गयी। ट्रस्ट द्वारा योग की लगभग समस्त गतिविधियाँ जैसे- योग विज्ञान शिविरों का आयोजन तथा पतंजलि योग समितियों का प्रबन्धन किया जाता है। योग को शिक्षा का अनिवार्य अंग बनाने हेतु योग से सम्बन्धित पाठ्यक्रम का निर्माण व उसे विद्यालय, महाविद्यालय तथा विश्वविद्यालय स्तर पर लागू कराना पतंजलि योगपीठ (ट्रस्ट) की प्राथमिकता है।

हमारे अन्तर्राष्ट्रीय (ट्रस्ट)-

पतंजलि योगपीठ तथा योगऋषि प[परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज के उद्देश्यों तथा दर्शन के प्रचार-प्रसार तथा उन्हें कार्यान्वित करने के उद्देश्य से पतंजलि योगपीठ (यू.के.) ट्रस्ट, पतंजलि योग फाउंडेशन (ट्रस्ट) यू.एस.ए., पतंजलि योगपीठ (ट्रस्ट) कनाड़ा, पतंजलि योगपीठ (ट्रस्ट) काठमाण्डू, नेपाल तथा पतंजलि योगपीठ (ट्रस्ट) मॉरिशस की स्थापना की गई है। ये सभी ट्रस्ट योग एवं आयुर्वेद के साथ-साथ भारतीय संस्कृति तथा दर्शन के महान एवं उद्दात्त पहलुओं के क्रियान्वयन, प्रचार-प्रसार तथा वेद एवं उपनिषद् के अध्यापन में दिन-रात संलग्न हैं। पतंजलि योगपीठ (यू.के.) (ट्रस्ट) का भव्य मुख्यालय स्कॉटलैण्ड के लिटिल कम्बरे द्वीप पर तथा पतंजलि योग फाउन्डेशन (ट्रस्ट), यू.एस.ए. का मुख्यालय ह्यूस्टन में स्थापित किया गया है।

हमारे सेवा प्रकल्प

पतंजलि योगपीठ का राष्ट्र सेवा में योगदान

जो योग को घर घर में पहुंचाने वाले संन्यासी योग ऋषि परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज का व पतंजलि के स्वदेशी अभियान का मजाक उड़ाते हैं कटाक्ष करते हैं, उनकी जानकारी हेतु कुछ तथ्य यहाँ पर प्रस्तुत हैं। पतंजलि योगपीठ व परम पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज ने सत्ता परिवर्तन, योगक्रांति, आयुर्वेद क्रांति के बाद अब विदेशी कम्पनियों को शीर्षासन करवाया है। स्वदेशी क्रांति की है और राष्ट्र निर्माण के अभियान में लगे हुए हैं। पतंजलि का संकल्प अपना 100 प्रापिफट केवल चौरिटी में खर्च करना है| एक रुपये से लेकर करोड़ों रुपये तक जो भी बचत होती है वह देश, धर्म, वैदिक संस्कृति, प्राकृतिक आपदा, दीन दुःखी, गरीबों की सेवा व शिक्षा की सेवा में प्रयोग किया जाता है-