करसोग (हिमाचल प्रदेश)। योग, आयुर्वेद व स्वदेशी को पूरे विश्व में विस्तार करने का अगर किसी को श्रेय जाता है तो वो परम पूज्य स्वामी जी महाराज व परम पूज्य आचार्य जी महाराज को जाता है। जिन्होंने पूरे विश्व को योग के माध्यम से एक जुट में बांधने का पुनीत कार्य किया है। योग, आयुर्वेद हर भारतीय के लिए एक गर्व की बात है। इसके पीछे परम पूज्य स्वामी जी महाराज का 40वर्षों का तप व पुरुषार्थ है। योग व आयुर्वेद से हम पूर्ण स्वस्थ रह सकते है व लम्बी निरोगी जीवन जी सकते है।इसके लिए पतंजलि के प्रत्येक कार्यकर्ता हर गांव में दैनिक योग कक्षा के माध्यम से लोगों को जोड़ रहे है, यह सब मुख्य केन्द्रीय प्रभारी आदरणीय श्री राकेश कुमार जी द्वारा उद्बोधन में कहा।
मुख्य केन्द्रीय प्रभारी ने एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन हिमगीरी भवन नरचोक मंडी मंे हिमाचल प्रदेश के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। आदरणीय श्री राकेश कुमार जी (मुख्य केन्द्रीय प्रभारी) ने सभी कार्यकर्ताओं को हर गांव में योग कक्षा स्थापित करने का आह्वान किया। इस एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में वरिष्ठ राज्य प्रभारी भारत स्वाभिमान श्री लक्ष्मी दत्त जी ने कार्यकर्ताओं से भी संगठन को मजबूत एवं विस्तार के लिए आग्रह किया। इस एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पूरे हिमाचल प्रदेश से 500 से अधिक योग शिक्षकों ने इस कार्यक्रम को सफल बनाया। इसमें पतंजलि योग समिति राज्य प्रभारी बालक राम, पतंजलि किसान सेवा समिति राज्य प्रभारी रणपत सिंह राणा, महिला पतंजलि योग समिति की राज्य प्रभारी देवकी शर्मा, राज्य सोशल मीडिया प्रभारी कर्म चंद आदि सक्रिय कार्यकर्ताओं ने अपनी अहम भूमिका निभाई।