हमारे बारे में

भारत स्वाभिमान न्यास का गठन वर्ष 2009 को हुआ था। भारत स्वाभिमान संगठन की स्थापना के मात्र 2 महीनों में ही भारत के 600 जिलों में भारत स्वाभिमान की विभिन्न शाखाएँ स्थापित हो गईं। इस संगठन का विस्तार करते हुए जून 2009 में इसकी शाखाओं को 4000 तहसीलों तक विस्तारित किया गया। आज पूरे भारत में हर जिले में भारत स्वाभिमान न्यास के लगभग 10,000 से 50,000 कार्यकारी सदस्य हैं और हमारे देश के लगभग 120 करोड़ लोग इस संगठन को पसंद करते हैं।

जीवन भगवान् की सबसे बडी सौगात है। यह मनुष्य का जन्म हमारे लिए भगवान् का सबसे बडा उपहार है। जीवन बेशकीमती है, जीवन को छोटे उद्देश्यो के लिए जीना जीवन का अपमान है। अपनी शक्तियों को तुच्छ कामों मे व्यर्थ करना, व्यसनों एव वासनाओं में जीवन का बहुमूल्य समय बर्बाद करना, जीवन का तिरस्कार है। जीवन अनन्त है, हमारी शक्तियाँ भी अनन्त है, हमारी प्रतिभाए भी विराट है। हम अपनी शारीरिक, मानसिक, सामाजिक व आध्यात्मिक शक्तियों का लगभग 5 प्रतिशत ही उपयोग कर पाते है। हमारी अधिकांश शक्तियाँ सुप्त ही रह जाती है।

आयुर्वेद, संस्कृत और वेदों के जाने-माने विद्वान आचार्य बालकृष्ण का सपना एक प्रगतिशील राष्ट्र के निर्माण का है। वे रचनात्मक बदलाव के लिए एक स्पष्ट दृष्टिकोण वाले स्वयंसेवक हैं। आचार्य बालकृष्ण विभिन्न रोगों के शमन के लिए आयुर्वेदिक दवाओं के सत्यापन के लिए एक वैज्ञानिक अनुसंधान मंच प्रदान करने में भी सक्रिय रूप से शामिल रहे हैं। आयुर्वेद शिरोमणि आचार्य बालकृष्ण जी महाराज एक गतिशील व्यक्तित्व हैं और पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट के संस्थापक सचिव हैं।आपके मार्गदर्शन में लगभग 1 हजार वैद्य देश-विदेश में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

गुरु वाणी

योग मेडिटेशन

योग और ध्यान प्राचीन भारतीय साधनाएँ हैं जो शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने में मदद करती हैं। योग शारीरिक आसनों, श्वास तकनीकों और ध्यान का संगम है, जो न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है, बल्कि मानसिक शांति और आंतरिक शक्ति को भी विकसित करता है। ध्यान मानसिक एकाग्रता और आत्मनिरीक्षण की प्रक्रिया है, जिसमें व्यक्ति अपने मन को स्थिर कर, विचारों के शोर से मुक्त होकर, आंतरिक शांति प्राप्त करता है। दोनों प्रथाएँ मिलकर व्यक्ति को तनावमुक्त, स्वस्थ और आध्यात्मिक रूप से प्रबुद्ध बनने में सहायता करती हैं, जिससे जीवन में शांति और संतुलन बना रहता है।

हमारे सेवा कार्य

01 दैनिक योग शिविर

योग सार्वभौमिक, सार्वकालिक एवं सार्वजानिक महत्त्व की ऋषि-मुनियों की एक अनमोल विरासत है। “योगः कर्मसु कौशलम्” कर्मों की कुशलता ही योग है| इस योग को जीवन में अपनाने से बन्धन स्वभाव वाले कर्म भी योगी को बन्धन में नहीं डाल पाते हैं। शुद्ध ज्ञान, शुद्ध कर्म एवं शुद्ध उपासना अर्थात् ज्ञानयोग, कर्मयोग एवं भक्तियोग - यह योग की त्रिवेणी है। यह मात्र एक ऐसा दर्शन है, जिसके सबल सैद्धान्तिक पक्ष का ही नहीं अपितु उन्हें बोध् कराने वाले क्रियात्मक साधनों का भी ऋषियों ने प्रतिपादन किया है, जिन्हें आचरण में लाकर प्रत्येक मनुष्य अपना कल्याण अपने हाथों करने की योग्यता व क्षमता प्राप्त कर लेता है।

02 स्वच्छता अभियान

स्वच्छता अभियान एक सामाजिक अभियान है जो लोगों को स्वच्छ और स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रोत्साहित करने का प्रयास कर रहा है। इसके माध्यम से समाज में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास हो रहा है ताकि हर व्यक्ति अपना योगदान देकर इस मुहिम में शामिल हो सके और भारत को स्वच्छ बनाने का सपना साकार हो सके।

03 जड़ी बूटी दिवस

आयुर्वेद शिरोमणि, परम श्रद्धेय आचार्य श्री बालकृष्ण जी के जन्मोत्सव को सम्पूर्ण भारत वर्ष में पतंजलि योगपीठ परिवार के सभी संगठनो के देवतुल्य कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक वर्ष 4 अगस्त को जगह-जगह हवन, यज्ञ करके एवं औषधीय पौधों-जड़ी बूटियों का वितरण करके मनाया जाता है|हलाकि जड़ी – बूटी का कार्यक्रम एक हफ्ते तक चलता है जिसमे संगठन द्वारा विभिन्न औषधीय पौधों का वितरण किया जाता और संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा आस पास के क्षेत्र में इन औषधीय पौधों की लगाया भी जाता है| जड़ी बूटी के इस एक हफ्ते में भारत के प्रत्येक राज्य के जनपदों में संगठन के लोगों द्वारा पुरे भारत भर में कई करोड़ औषधीय पौधों का वितरण और रोपण किया जाता है| आयुर्वेद के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करने एवं आम जनमानस को पुनः प्राकृतिक चिकिसा एवं घरेलु उपचार से जोड़ने के लिए पूज्य आचार्य जी प्रति लोगो के स्नेह प्रदर्शन का पर्व है जड़ी बूटी दिवस|

04 रक्तदान

रक्तदान एक महत्वपूर्ण और मानवता के प्रति कृतज्ञता भाव से जुड़ा हुआ कार्य है जिसमें व्यक्ति स्वेच्छा से अपना रक्त देता है ताकि स्वास्थ्य इकाइयों में इसकी आवश्यकता होने पर इसका उपयोग किया जा सके। रक्तदान से एक व्यक्ति अपने समुदाय में सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है और दूसरों की जिन्दगी बचाने में अपना बहुमूल्य योगदान दे सकता है।

05 आपदा राहत

आपदा राहत, किसी भी प्राकृतिक या मानवनिर्मित आपदा के पीड़ितों को सहायता प्रदान करने के लिए संगठित प्रयासों का समूह होता है। जब कोई आपदा, जैसे कि भूकंप, बाढ़, तूफान, आग, या अन्य घटनाएं होती हैं, तो इससे पीड़ित लोगों को त्वरित और आवश्यक सहायता पहुंचाई जाती है। पतंजलि के सभी संगठनों का प्रत्येक कार्यकर्ता देश की किसी भी आपदा जैसी स्थिति में अपने आप को पूर्ण रूप से समर्पित कर देता है| पतंजलि संस्थान देश की किसी भी आपदा की स्थिति में तन, मन और धन से हमेशा समर्पित रहा है|

06 नशा मुक्ति अभियान

नशा मुक्ति अभियान एक महत्वपूर्ण कदम है जो समाज में नशे के प्रभावों को कम करने का प्रयास कर रहा है। नशा, चाहे यह शराब, तंबाकू, या मादक पदार्थों का सेवन हो, समाज के लिए एक बड़ा समस्या बन गया है। यह समस्या न केवल व्यक्ति के स्वस्थता को प्रभावित करती है, बल्कि परिवार और समाज की स्थिति को भी गंभीर रूप से प्रभावित करती है।

वायरल वीडियो

समाचार और आगामी कार्यक्रम

01

Nov

विश्व में गूंजा पुनः आयुर्वेद का शंखनाद |
  • आचार्य बालकृष्ण विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में सम्मिलित
  • प्रसिद्ध प्रकाशक एल्सेवियर द्वारा सूची जारी
8:00 am - 10:00 am पतंजलि योगपीठ - II हरिद्वार
05

Nov

वेलनेस उद्घाटन : पतंजलि वेलनेस सेंटर ने गुवाहाटी में एकीकृत समग्र स्वास्थ्य सेवाएं खोलीं
  • पतंजलि वेलनेस सेंटर की स्थापना से न केवल स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलेगा बल्कि स्थानीय समुदाय के लिए रोजगार के महत्वपूर्ण अवसर भी पैदा होंगे: पू.स्वामी जी
8:00 am - 10:00 am पतंजलि योगपीठ - II हरिद्वार
15

Nov

प्रषिक्षण शिविर : 5 दिवसीय महिला योग शिक्षक शिविर का समापन
  • जहाँ नारियों की पूजा होती है, वहाँ देवता निवास करते हैं: प.पूज्य स्वामी जी महाराज
  • हमें योग से विमुख नहीं होना चाहिए: प.पूज्य आचार्य जी महाराज
  • राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका है: साध्वी आचार्या देवप्रिया
8:00 am - 10:00 am पतंजलि योगपीठ - II हरिद्वार
30

Nov

कार्यकर्ता बैठक : पतंजलि योगपीठ के सौजन्य से हिमाचल के कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय शिविर
  • योग, आयुर्वेद हर भारतीय के लिए एक गर्व की बात है।
  • योग व आयुर्वेद से हम पूर्ण स्वस्थ रह सकते है व लम्बी निरोगी जीवन जी सकते है।
8:00 am - 10:00 am पतंजलि योगपीठ - II हरिद्वार
01

Dec

उपलब्धियां: पतंजलि द्वारा निर्मित मृदा परीक्षण मशीन ‘धरती का डॉक्टर को आई.सी.ए.आर. ने किया प्रमाणित
  • रसायनों के अंधाधुंध प्रयोग से अन्न व औषधि प्रदाता कृषि भूमि प्रदूषित व बंजर हो रही है।
8:00 am - 10:00 am पतंजलि योगपीठ - II हरिद्वार

ज्ञानगंगा ग्रंथालय